एक लोक सभा और तीन विधानसभा उप चुनाव, शुरू हुई प्रत्याशियों के भाग्य की गणना (Update)

punjabkesari.in Tuesday, Nov 02, 2021 - 02:29 PM (IST)

मंडी/शिमला : हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव के बाद मंगलवार को मतगणना का कार्य शुरू हो गया है। शनिवार को हुए मतदान में मंडी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव के लिए हुए लगभग 57.73 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वहीं कांगड़ा की फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 66.20 फीसदी, सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र में 64.97 प्रतिशत और शिमला जिला के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 78.75 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी सीटों पर भाजपा और कांग्रेस की बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है। उपचुनाव को लेकर वोटों की गिनती मंगलवार को सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि उप चुनावों का जीत का सीधा लाभ आगामी विधानसभा चुनावों में मिलेगा। 

निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि मतों की गिनती को लेकर सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। मतगणना के दौरान केवल अधिकृत लोगों को ही मतगणना स्थल के अंदर जाने की अनुमति होगी। मतगणना की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। निर्वाचन अधिकारी जिला मुख्यालय पर आईटीआई मंडी में बने मतगणना केंद्र पर मौजूद रहेंगे। आईटीआई में मीडिया केंद्र भी स्थापित किया गया है। अरिंदम चौधरी ने बताया कि 2 नवम्बर को मतगणना का कार्य मंडी, सुंदरनगर, जोगिन्द्रनगर, कुल्लू, रामपुर, रिकांगपिओ और चंबा के सरोल में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोविड 19 संक्रमण को देखते हुए मतगणना के लिए अधिकतम सात टेबल लगाए गए हैं। मंडी लोकसभा से भाजपा के खुशाल सिंह ठाकुर, अर्की विधानसभा सीट से रतन पाल, जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट से नीलम सरैइक और फतेहपुर विधानसभा सीट से बलदेव ठाकुर मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस ने मंडी लोकसभा सीट से प्रतिभा वीरभद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा फतेहपुर विधानसभा सीट से भवानी सिंह, अर्की विधानसभा सीट से संजय अवस्थी और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट से रोहित ठाकुर दम भर रहे हैं। 

फिलहाल जो सूचना प्राप्त हो रही है उसके अनुसार चंबा के पांगी में कांग्रेस पहले राउंड में 618 वोटो से आगे है। वहीं जोगिदंर नगर में खुशाल सिंह 1277 को वोट और प्रतिभा सिंह को 605 वोट प्राप्त हुए हैं।  

मंडी सदर में प्रतिभा सिंह 65 वोट से आगे चल रही है। 

जोगिदंर नगर में खुशाल सिंह दूसरे राउंड में 2836 वोट और प्रतिभा सिंह ने 1133 वोट प्राप्त किए हैं। 

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर को मिली बढ़त, 160 मतों पर आगे चल रहे आगे।

मंडी लोकसभा सीट से प्रतिभा सिंह को 1100 वोटों की बढ़त, खुशाल सिंह -9636, प्रतिभा-10739।

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में पहला राउंड: कांग्रेस के रोहित ठाकुर 72 वोट से आगे. आजाद चेतन बरागटा से कड़ी टक्कर। 

जुब्बल-कोटखाई में कांग्रेस के रोहित ठाकुर 1234 वोट चेतन बरागटा को 1162 वोट। 

मंडी सीट पर तीन राउंड की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को 1629 वोटों की लीड मिली है। भाजपा के खुशाल सिंह को 11453 और प्रतिभा सिंह को 13082 वोट मिले है। 

अर्की में कांग्रेस को पहले राउंड में 735 की बढ़त। कुल वोट 1962, कांग्रेस संजय अवस्थी को 1334, भाजपा रत्न पाल को 599, निर्दलीय जीतराम को 16, नोटा 13।

जुब्बल-कोटखाई में कांग्रेस के रोहित ठाकुर 2577, आजाद चेतन बरागटा-2825, भाजपा प्रत्याशी नीलम तीसरे नंबर पर-302

मंडी सीट पर तीन राउंड की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को करीब 2000 वोटों की लीड मिली है। भाजपा के खुशाल सिंह को 41771 और प्रतिभा सिंह को 43441 वोट मिले है।

फतेहपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के भवानी सिंह आगे, 150 वोटों से आगे चल रही कांग्रेस। भाजपा के बलदेव को करीब 1000 वोट मिले, राजन सुशांत को 224 वोट मिले।

मंडी सीट पर भाजपा 3321 की बढ़त से आगे। भाजपा के खुशाल सिंह को 54786 और प्रतिभा सिंह को 51465 वोट मिले है।

मंडी सीट पर भाजपा 4 हजार की बढ़त से आगे। भाजपा के खुशाल सिंह को 62878 और प्रतिभा सिंह को 58779 वोट मिले है।

जुब्बल-कोटखाई में कांग्रेस के रोहित ठाकुर 3529, आजाद चेतन बरागटा-3648, भाजपा प्रत्याशी नीलम तीसरे नंबर पर-369।

जुब्बल-कोटखाई में आजाद चेतन बरागटा-6375, कांग्रेस के रोहित ठाकुर 5486, भाजपा प्रत्याशी नीलम तीसरे नंबर पर- 465।

मंडी सीट पर कांग्रेस की प्रतिभा सिंह 3000 हजार मतों से आगे चल रही हैं। भाजपा के खुशाल सिंह को 121308 और प्रतिभा सिंह को 124831 वोट मिले है।

फतेहपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के भवानी सिंह 3609। भाजपा के बलदेव को 4243 वोट मिले, राजन सुशांत को 1563 वोट मिले।

अर्की में कांग्रेस संजय अवस्थी को 7467, भाजपा रत्न पाल को 4808 वोट मिले। 

मंडी सीट पर भाजपा के खुशाल सिंह को 169899 और प्रतिभा सिंह को 173959 वोट मिले है। वहीं 6768 नोटा वोट हैं।

जुब्बल-कोटखाई में आजाद चेतन बरागटा 14345, कांग्रेस के रोहित ठाकुर 10966, भाजपा प्रत्याशी नीलम 1576। 

मंडी सीट पर मतगणना के अनुसार 390623 से अधिक वोटों की गिनती हो चुकी है। इनमें से भाजपा प्रत्याशी को 187293 और कांग्रेस को 191797 वोट मिले हैं। अब कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा 4505 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं 7517 नोटा वोट हैं। 

किन्नौर राउंड 15- कुल मत पड़े- 21616 प्रतिभा सिंह- 12180... कुशाल ठाकुर- 8366... प्रतिभा सिंह- 3814 मतों से आगे।

मंडी सीट पर मतगणना के अनुसार 505840 से अधिक वोटों की गिनती हो चुकी है। इनमें से भाजपा प्रत्याशी को 241513 और कांग्रेस को 249974 वोट मिले हैं। अब कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा 8461 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं 9203 नोटा वोट हैं। 

10 राउंड अर्की : कांग्रेस संजय अवस्थी-12785, भाजपा रत्नपाल-8863, जीतराम-248, नोटा 763, कांग्रेस 3922 से आगे।

जोगिंद्रनगर में पूरी हुई काउंटिंग... BJP को 6772 की लीड, सरकाघाट- BJP को सात सौ मतों की बढ़त।

जुब्बल नावर कोटखाई उप चुनाव : 16वां  राउंड नीलम सरैक - 2078, रोहित  ठाकुर- 19360, चेतन बरागटा- 18095, रोहित ठाकुर 1265 वोटों से आगे।

मंडी लोकसभा उपचुनाव... कुल्लू विधानसभा सीट 14वां राउंड... खुशाल ठाकुर... 11,111, प्रतिभा सिंह… 12,455, अंबिका श्याम... 117, मुंशी राम ठाकुर... 36, अनिल कुमार... 25, सुभाष मोहन... 67, नोटा... 630।

लाहौल स्पिति... राउंड-16 BJP-5587... कांग्रेस- 7734 कांग्रेस को 2147 मतों की लीड।

11 राउंड अर्की : कांग्रेस संजय अवस्थी-13992,भाजपा रत्नपाल-9998, जीतराम-281, नोटा 896, कांग्रेस 3994 से आगे।

कांग्रेस की हुई जुब्बल कोटखाई, 6 हजार से ज्यादा मतों से जीते रोहित ठाकुर, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार बाकी।

मंडी संसदीय क्षेत्र : भाजपा- 280039, कांग्रेस-287364, नोटा-10336, कांग्रेस सात हजार से अधिक लीड कर रही है। 

16 राउंड अर्की : कांग्रेस संजय अवस्थी-19812, भाजपा रत्नपाल-15830, जीतराम-387, नोटा 1117, कांग्रेस 3982 से आगे। 

फतेहपुर उपचुनाव: काफी देर से पीछे चल रहे भवानी सिंह पठानिया ने पकड़ी रफ्तार। बलदेव ठाकुर- 14047, भवानी सिंह पठानिया- 17337, पंकज दर्शी- 288, अशोक सोमेल- 188, राजन सुशांत- 9198, नोटा- 274। 

मंडी लोकसभा : आनी विधानसभा से 22 वॉ  राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह आगे। प्रतिभा सिंह को 23502 वोट मिले, भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर 17749 वोट मिले। 

मंडी अपडेट : बीजेपी -348537, कांग्रेस -356435, Nota -12454, अभी कुल मतों की गणना 724800। 

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट से कांग्रेस के रोहित ठाकुर 6293 वोट से जीते हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैइक की जमानत जब्त हो गई हैं। इस सीट पर भाजपा के बागी और निर्दलीय प्रत्‍याशी चेतन बरागटा दूसरे स्थान पर रहे हैं।

PunjabKesari

मंडी संसदीय सीट से प्रतिभा सिंह की 8766 वोटों से जीत, अधिकारिक घोषणा का इंतजार।

PunjabKesari

फतेहपुर सीट से कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया ने दर्ज की जीत। आधिकारिक घोषणा बाकी। 

अर्की सीट से कांग्रेस के संजय अवस्थी की जीत। आधिकारिक घोषणा बाकी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News