पांवटा साहिब में 81 किलोग्राम गांजे की खेप सहित एक और गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jun 06, 2021 - 08:59 PM (IST)

पांवटा साहिब (संजय): पांवटा साहिब उपमंडल के जम्मूखाला कज जंगल में पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को 81 किलोग्राम गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम अभी तक 3 करोड़ रुपए से अधिक के 425 किलोग्राम गांजे के साथ 5 आरोपियों को हिरासत में ले चुकी है। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार 30 मई की रात को पुरूवाला पुलिस ने एक ट्रक से 2 करोड़ रुपए के 303 किलोग्राम गांजे के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने 3 मई को हरिपुर टोहाना के जंगल से 41 किलोग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।

पुलिस जांच में पता चला है कि नशा माफिया का गिरोह प्रदेश में सक्रिय है। रविवार को पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 25 वर्षीय नाजीर खान पुत्र लतीफ  मौहम्मद अमरकोट, डाकघर निहालगढ़, तहसील पांवटा साहिब को जम्मूखाला जंगल में 81.635 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत लाखों में बताई जा रही है। छापेमारी के दौरान पांवटा साहिब के तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री व पुरूवाला के थाना प्रभारी विजय रघुवंशी भी मौजूद थे। पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बाहदुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News