ग्राहक बनकर आया शातिर और उड़ा ले गया साढ़े 5 लाख के गहने,  CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2026 - 02:21 PM (IST)

Kullu News : बजौरा में एक सुनार की दुकान में ग्राहक बनकर आया शातिर लगभग 40 ग्राम सोने के आभूषण चुरा ले गया। दुकान में खरीददारी करने के बहाने यह व्यक्ति आया और मौका पाकर आभूषण रुमाल में छिपाकर जेब में डाल दिए। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना के दौरान दुकान में स्वर्णकार की पत्नी मौजूद थी। इस दौरान कैप पहनकर एक व्यक्ति दुकान में आया। उसने सोना खरीदने की बात कही। महिला ने उसे सोने के आभूषण बारी-बारी से दिखाए। महिला ने कहा कि क्या आपने आज ही यह सोना खरीदना है। इस दौरान शातिर ने चुपचाप कुछ आभूषण उठाए और रुमाल में छिपाकर अपनी जेब में रख लिए। बाद में महिला ने अपने दुकानदार पति से फोन पर उसकी बात भी करवाई और शातिर ने डिस्काऊंट की बात कही। उसने कहा कि वह कल आएगा। इसके बाद दुकान से चला गया। करीब 40 ग्राम सोना शातिर ले गया, जिसकी कीमत करीब साढ़े 5 लाख रुपए है।

वहीं, दुकानदार ने इस घटना की सीसीटीवी फुटेज जारी की है तथा अन्य स्वर्णकारों को आगाह किया है कि इस हुलिए वाला कोई आदमी सोने के आभूषण बेचने आए तो सूचना दें। पुलिस भी मामले में छानबीन कर रही है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  




 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News