Nurpur : देहरी कॉलेज में पुलिस की पाठशाला, छात्रों को दी नशे और ऑनलाइन ठगी से बचाव की सीख

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 11:38 PM (IST)

देहरी (राहुल राणा) : पीजी कॉलेज देहरी में छात्रों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को अनुशासन, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
PunjabKesari
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नशीले पदार्थ युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर देते हैं, इसलिए अपनी ऊर्जा को खेल, शिक्षा और रचनात्मक कार्यों में लगाना बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य पर केंद्रित रहने और जीवन में अनुशासन बनाए रखने की प्रेरणा दी।
PunjabKesari
कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा पर विशेष चर्चा करते हुए छात्रों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से सतर्क रहने की सलाह दी गई। साथ ही व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करने और डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग करने के बारे में भी जागरूक किया गया।
PunjabKesari
इस दौरान एसडीएम फतेहपुर, कॉलेज के प्रिंसिपल, शिक्षकगण तथा स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने खेल एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
PunjabKesari
कॉलेज प्रशासन ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना था।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News