अब खेल मंत्री राकेश पठानिया भी कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Friday, Jan 28, 2022 - 11:44 AM (IST)

नाहन : हिमाचल प्रदेश में कोरोना अपना प्रभाव दिखा रहा है। आम लोगों के साथ वीआईपी भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। प्रदेश सरकार के विधायक और मंत्री भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसी क्रम में अब खेल मंत्री राकेश पठानिया भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए सांझा की। उन्होंने कहा कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, संपर्क में जो भी लोग आए है वह अपना टेस्ट करवा ले। पठानिया ने कहा कि वह 7 दिन के लिए क्वारंटाइन हो गए है। बता दें कि गणतंत्र दिवस के समारोह में राकेश पठानिया नाहन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौरान उनके संपर्क में कई लोग आए। अधिकारियों सहित कई आम लोग भी उनके संपर्क में आए हैं। लिहाजा अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चिंताएं बढ़ गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Related News