कंदरोड़ी औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग को नोटिस

punjabkesari.in Wednesday, May 26, 2021 - 11:18 AM (IST)

डमटाल (सिमरन): कंदरोड़ी औद्योगिक क्षेत्र के एक उद्योग में निकलते धुंए और पर्यावरण को दूषित करने पर पर्यावरण विभाग ने उद्योग में दबिश देते हुए उद्योग को (पी.सी.डी.) पॉल्युशन कंट्रोल प्रणाली के तहत सभी मानकों को 15 दिनों में पूरा करने का नोटिस जारी किया है। ऐसा न करने पर उद्योग के उत्पादन को बन्द कर दिया जाएगा। जिला कांगड़ा पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड धर्मशाला अधीक्षण अभियंता आर.के. नड्डा ने इंदौरा के एस.डी.एम. सोमिल गौतम के हस्तक्षेप के बाद अपनी विभागीय टीम के साथ कंदरोड़ी के लोहे की ढलाई करने वाले प्लांट में दबिश दी। आरोप था कि उद्योग में पिछले काफी समय से निकलता काला धुंआ उद्योग की चिमनी और पूरे उद्योग के बने शेड जिसकी ऊंचाई कम होने के कारण काला धुंआ निकल पास के गांवों में पहुंच रहा है। जिसके कारण करीबी गांव के लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। लोगों के घरों के अंदर धुंआ पहुंच रहा है और हवा व पर्यावरण दूषित हो रहा है। कई मर्तबा उद्योग के खिलाफ  शिकायतें भेजी जा चुकी हैं लेकिन उद्योग से निकलता धुंआ लोगों की सेहत से खिलवाड़ करता आ रहा है। शिकायत मिलने पर एस.डी.एम. इंदौरा ने पॉल्युशन विभाग को इस संबंधी कार्रवाई करने के लिए कहा। उद्योग में पहुंचे पर्यावरण अधिकारी ने उद्योग के खिलाफ  संज्ञान लेते हुए उद्योग संचालक को नोटिस जारी किया। उद्योग को 15 दिनों के भीतर पी.डी.सी. प्रणाली को दुरुस्त करने को कहा और पॉल्युशन कंट्रोल मानकों के तहत प्लांट चलाने को कहा गया है। ऐसा न करने पर प्लॉट के उत्पादन को बन्द कर दिया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी उद्योग की होगी।
-शेखुपुर पंचायत के लोगों से मिली शिकायत जिसमे लोगों ने उद्योग से निकलते धुएं के बारे कहा था।  पॉल्युशन विभाग को उचित कार्रवाई करने को कहा गया था। पॉल्युशन विभाग के अधीक्षण अभियंता ने उद्योग का दौरा कर प्लांट की पॉल्युशन प्रणाली को दुरुस्त और उसके मानकों के तहत प्लांट चलाने का नोटिस जारी किया गया है।-सोमिल गौतम, एस.डी.एम. इंदौरा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jinesh Kumar

Related News