पैरिस ओलिम्पिक में हिमाचल का एक भी खिलाड़ी नहीं कर पाया क्वालीफाई

punjabkesari.in Monday, Jul 22, 2024 - 05:24 PM (IST)

शिमला (अभिषेक): पैरिस ओलिम्पिक में हिमाचल प्रदेश का एक भी खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व नहीं करेगा। ओलिम्पिक के लिए इस बार प्रदेश से कोई भी खिलाड़ी क्वालीफाई नहीं कर पाया है। राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में हिमाचल प्रदेश का प्रदर्शन कुछ खेलों में संतोषजनक रहता है, लेकिन ओलिम्पिक में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों की भागीदारी हमेशा से ही कम रही है। आगामी 26 जुलाई से पैरिस में शुरू होने वाले ओलिम्पिक में हिमाचल प्रदेश से खिलाड़ी के क्वालीफाई न होने से राज्य के खेल प्रेमी खासे निराश हैं। हालांकि वर्ष 2021 के टोक्यो ओलिम्पिक में हिमाचल के 2 खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया था। इसमें हमीरपुर के आशीष कुमार ने बॉक्सिंग और चम्बा के वरुण कुमार ने हॉकी में भाग लिया था।

टोक्यो ओलिम्पिक में भारत की हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता था और वरुण कुमार उस टीम का हिस्सा थे। इससे पहले हमीरपुर के विजय कुमार ने वर्ष 2012 में लंदन ओलिम्पिक के दौरान 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा सिरमौर के समरेश जंग ने वर्ष 2008 में हुए बिजिंग ओलिम्पिक मेें 10 मीटर एयर पिस्टल और 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भाग लिया था, लेकिन वह फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं हो पाए थे। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि पैरिस ओलिम्पिक-2024 में हिमाचल प्रदेश से कोई खिलाड़ी क्वालीफाई नहीं हुआ है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News