किन्नौर के निगम भंडारी बने युवा कांग्रेस अध्यक्ष, चुनावों में 40010 मत किए हासिल

punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2020 - 12:50 PM (IST)

शिमला (योगराज) : हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस की कमान अब किन्नौर जिला से अनुसूचित जनजाति से संबंध रखने वाले निगम भंडारी को मिल गयी है। निगम भंडारी ने 40010 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी यदुपति ठाकुर को मात दी है। अध्यक्ष पद के दावेदार यदुपति ठाकुर को मिले 37732 वोट और अमित पठानिया को 5998 मत मिले। 

जबकि युवा जिला अध्यक्षों में कुल्लु जिला से बीर सिंह ठाकुर को 5393 वोट, किन्नौर से चंदर प्रभाकर को 1429 वोट एसटी कैटेगरी, बिलासपुर से आशीष ठाकुर को 2533 वोट, शिमला ग्रामीण जिला से रविंदर सिंह 4112 वोट, कांगड़ा जिला से पंकज कुमार 10574 वोट, चंबा से सुन्नभ सिंह पठानिया 4837 वोट जनरल कैटेगिरी, लाहौल स्पीति से अजीत को 491 वोट, ऊना से राघव ठाकुर को 2468 वोट जनरल कैटेगिरी, सिरमौर से वीरेंद्र कुमार को 3802एससी कैटेगिरी, सोलन जिला से अमित ठाकुर को 6249 जनरल कैटेगिरी, मंडी से तरुण ठाकुर को 7370 वोट मिले हैं जबकि हमीरपुर जिला का परिणाम होल्ड पर रखा गया है। युवा कांग्रेस के चुनावों में ज्यादातर विजयी प्रत्याशी पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुखू गुट के बताए जा रहे हैं जबकि अन्य वीरभद्र सिंह खेमे के है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Related News