Breaking : चम्बा में एक साथ 17 लोग कोरोना पॉजिटिव, कांगड़ा-हमीरपुर में भी 4-4 नए केस

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2020 - 06:34 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में दिनभर की शांति के बाद कोरोना ने चम्बा में बड़ा हमला बोला है। चम्बा में एक साथ 17 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 10 पुरुष जिनकी उम्र 13 से लेकिर 70 वर्ष के बीज है जबकि 7 महिलाएं जिनकी उम्र 20 से लेकर 54 वर्ष के बीच है। इनमें से 16 लोग धड़ोग मोहल्ले के पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी पहले पॉजिटिव पाए गए एक बुजुर्ग के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा चमरोली गांव का 47 वर्षीय व्यक्ति भी पहले पॉजिटिव आए व्यक्ति के संपर्क में आकर संक्रमित हुआ है। यह व्यक्ति होम क्वारंटाइन में था।

कांगड़ा में 4 लोग कोरोना संक्रमित

वहीं कांगड़ा जिला में 4 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक आर्मी का जवान भी शामिल है। जानकारी के अनुसार 28 जुलाई को मुंबई से लौटा  डाडासीबा के रोडिगुड़ी का 22 वर्षीय युवक (ज्वालामुखी में इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन), वैस्ट बंगाल से लौटा शाहपुर के वोह गांव का 22 वर्षीय युवक (परौर में इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन), पॉजिटिव व्यक्ति का प्राइमरी संपर्क गांव गगलोई नजदीक मझीन का 25 वर्षीय युवक, लेह से लौटा 33 वर्षीय आर्मी का जवान (पालमपुर में इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन) पॉजिटिव पाया गया है। इनमें से मुंबई से लौटा 22 वर्षीय युवक व लेह से लौटे सेना के जवान को एमएच योल और पालमपुर जबकि अन्य 2 को कोविड केयर सैंटर बैजनाथ शिफ्ट किया गया है।

हमीरपुर में बाप-बेटे सहित 4 लोग पॉजिटिव

हमीरपुर जिला में पिता-पुत्र समेत कोरोना संक्रमण के 4 नए मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि तहसील हमीरपुर के गांव जिवीं, डाकघर चमनेड़ के 41 वर्षीय व्यक्ति और उसके 12 वर्षीय बेटे की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। ये दोनों 25 जुलाई को जालंधर से आए थे तथा गृह संगरोध में थे। गांव लंबलू का 28 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। वह सियाचिन से चंडीगढ़ होते हुए 23 जुलाई को अपने घर आया था तथा गृह संगरोध में रह रहा था। बड़सर के गांव अप्पर हड़ेटा का 29 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजीटिव पाया गया है। वह 29 जुलाई को मुंबई से लौटा था और उसे संस्थागत संगरोध में रखा गया था। उक्त चारों को कोविड केयर सैंटर में शिफ्ट किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News