दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलीं नवनिर्वाचित सांसद प्रतिभा सिंह, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

punjabkesari.in Wednesday, Nov 10, 2021 - 06:42 PM (IST)

दिल्ली/शिमला (कमल/राक्टा): मंडी ससंदीय क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद प्रतिभा सिंह ने बुधवार को दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस दौरान उनके बेटे एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य भी मौजूद रहे। दोपहर के समय हुई मुलाकात के दौरान प्रतिभा सिंह ने उपचुनाव का पूरा फीडबैक सोनिया गांधी के समक्ष रखा। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा होने की जानकारी है। सूचना के अनुसार इस दौरान सोनिया गांधी ने आगामी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से ही तैयारियों में जुटने की बात कही। उन्होंने कहा कि उपचुनावों में मिली जीत का सिलसिला विधानसभा चुनाव में भी जारी रहना चाहिए। इसके लिए सभी को एकजुट होकर चलना होगा।

विक्रमादित्य ने ताजा राजनीतिक घटनाक्रम से अवगत करवाया

सूचना के अनुसार प्रतिभा सिंह ने सोनिया गांधी को अवगत करवाया कि मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों को अपने काम के लिए शिमला न आना पड़े, उसके लिए वहीं कार्यालय खोला जा रहा है। इसके साथ ही विक्रमादित्य सिंह ने भी चुनाव प्रचार में जुटाए अनुभवों को सांझा किया और प्रदेश में चल रहे ताजा राजनीतिक घटनाक्रम से भी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत करवाया। बता दें कि प्रतिभा सिंह तीसरी बार सांसद बनी हैं। इस जीत से उनका राजनीतिक कद भी बढ़ गया है। इससे होलीलॉज सर्मथक अब उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देने की मांग भी करने लगे हैं।

सोनिया ने जीत पर दी बधाई

सोनिया गांधी ने प्रतिभा सिंह को उपचुनाव में मिली जीत के लिए बधाई दी। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर अपनी संवेदनाए भी व्यक्त कीं। देखा जाए तो प्रतिभा सिंह के दिल्ली दौरे को लेकर सियासी गलियारों में भी चर्चा बनी हुई है। सूचना के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश कांग्रेस के कुछ अन्य नेता भी दिल्ली जा सकते हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News