नवरात्रों में हिमाचल कांग्रेस को मिल सकता है नया अध्यक्ष

Tuesday, Oct 09, 2018 - 02:37 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल कांग्रेस को नवरात्रों में नया अध्यक्ष मिल सकता है। पार्टी हाईकमान इस संबंध में पूरी कसरत कर चुका है। सूत्रों की मानें तो पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस नेता कुलदीप राठौर को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी जा सकती है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई नेता कुछ कहने को तैयार नहीं है लेकिन अंदरखाते चर्चाओं का माहौल गर्म है। दिल्ली में भी इस बारे बैठक हो चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि नवरात्रों में हाईकमान इस संबंध में अंतिम फैसला ले लेगा। सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री भी राठौर के नाम पर अपनी सहमति जता चुके हैं। बीते दिनों राठौर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से उनके आवास में जाकर मुलाकात भी कर चुके हैं। 

अटकलों का दौर जोरों पर
इस दौरान मुकेश अग्रिहोत्री भी मौजूद थे। ऐसे में अटकलों का दौर जोरों पर है। गौर हो कि पार्टी अध्यक्ष पद से ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को हटाने के लिए लम्बे समय से लॉङ्क्षबग चल रही है। पूर्व सी.एम. वीरभद्र सिंह कई दफा यह मामला हाईकमान के समक्ष भी उठा चुके हैं। ऐसे में सूत्रों के अनुसार सभी पहलुओं को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान अब प्रदेश कांग्रेस में व्यापक फेरबदल करने की तैयारियों में है ताकि पार्टी नेताओं की आपसी गुटबाजी का खमियाजा आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को न भुगतना पड़े। कहा यह भी जा रहा है कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुक्खू को पार्टी हाईकमान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में स्थान दे सकता है। हालांकि सुक्खू प्रयासरत हैं कि लोकसभा चुनाव तक वह अपने पद पर बने रहें।

हर्षवर्धन-सुधीर का भी चला नाम 
पार्टी अध्यक्ष पद की दौड़ में विधायक हर्षवर्धन चौहान और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा का नाम भी चर्चा में है। इसके साथ ही कई अन्य नेता भी दौड़ में बताए जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा राठौर को अध्यक्ष बनाना चाह रहे हैं। ऐसे में उनके नाम पर भी सहमति बन सकती है। राठौर छात्र राजनीति से कांग्रेस के साथ जुड़े हैं और पार्टी के विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

रजनी पाटिल सौंप चुकी हैं रिपोर्ट
कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल राज्य के 10 जिलों का दौरा कर चुकी हैं। इस दौरान पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों से मिले फीडबैक की रिपोर्ट वह पार्टी हाईकमान को सौंप चुकी हैं। 

वीरभद्र कर चुके संगठनात्मक चुनाव की वकालत
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह लंबे समय से संगठनात्मक चुनाव की वकालत कर रहे हैं। उनका कहना है कि संगठन में होने वाली ताजपोशी चुनाव के माध्यम से हो। इसके लिए वह संगठन के सदस्यता अभियान को नए सिरे से चलाए जाने की बात भी कर चुके हैं। 

Ekta

Related News

Chamba: हिमाचल के एकमात्र ​शिक्षक को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Hamirpur: मुनीष ठाकुर बने हिमाचल प्रदेश जल शक्ति विभाग सर्वेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष

हिमाचल में कार्यरत जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के मतदाताओं को मिलेगी छुट्टी

आर्थिक संकट के बीच हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, अब रक्षा कर्मियों को होटलों में नहीं मिलेगा डिस्काउंट

बड़सर में सरसों तेल का सैंपल फेल, हिमाचल से छिनी एथलैटिक मीट की मेजबानी, हिमाचल की बड़ी खबरें पढ़ें सिर्फ यहां

गर्व की बात: हिमाचल का बेटा सेना में बना लेफ्टिनेंट

हिमाचल ने देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बनाई: विक्रमादित्य

फंड न होने के कारण हिमाचल से छिनी एथलैटिक मीट की मेजबानी

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिमाचली कलाकारों को दिया जा रहा अधिमान: मुकेश अग्निहोत्री

Kullu: रविंद्रा डोगरा बनी नगर पंचायत भुंतर की अध्यक्ष