राष्ट्रीय सेविका समिति ने देश की सुरक्षा में तैनात ITBP जवानों को बांधी राखी

punjabkesari.in Sunday, Aug 26, 2018 - 04:21 PM (IST)

शिमला (राजीव): देशभर में आज रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिमाचल में भी रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। एक तरफ जहां बहनें अपने भाइयों  के पास जाकर राखी बांध कर उनकी सलामती की दुआएं मांग रही हैं, वहीं घरों से दूर देश की रक्षा कर रहे सेना के जवानों को राष्ट्रीय सेविका समिति की सदस्यों ने राखी बांध कर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। आई.टी.बी.पी. तारादेवी में समिति की सदस्यों ने जवानों को राखी बांध कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं जवानों ने भी राखी बंधवाकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया।
PunjabKesari
क्या कहते हैं आई.टी.बी.पी. के जवान
आर्मी के जवान इस मौके पर भावुक हो गए। जवानों का कहना है कि वह अपने घरों से मीलों दूर रहते हैं ओर इस पर्व पर भी अपने बहनों से नहीं मिल पाते हैं। बहनें उन्हें डाक द्वारा राखी भेजती हैं लेकिन आज यहां पर कई बहनों ने उन्हें राखी बांधी है, जिससे उन्हें काफी अच्छा लगा है।
PunjabKesari
देश की सीमाएं सुरक्षित रखेंगे जवान
दीपक कुमार पांडे सैक्टर कमांडैंट आई.टी.बी.पी. शिमला ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है किहमारे जवान अपनी बहनों से दूर रह कर देश की सेवा कर रहे हैं और उन्हें आज यहां की महिलाएं अपना भाई मान कर उन्हें राखी बांध रही हैं। उन्होंने कहा कि ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि देश की महिलाएं और नागरिक उन पर इतना विश्वास  करते हैं तथा प्यार करते हैं। हम उनके विशवास की लाज रखेंगे और देश की सीमाएं सुरक्षित रखेंगे।
PunjabKesari
क्या कहती हैं समिति की जिला प्रचारक
राष्ट्रीय सेविका समिति की शिमला जिला प्रचारक रूपा शारदा ने कहा कि रक्षाबंधन के पर्व पर समिति की  तरफ से राखी आई.टी.बी.पी. के जवानों को बांधी है। ये जवान अपने घरों से मीलों दूर देश और लोगों की सुरक्षा करते हैं तभी हम सुख की नींद सो पाते हैं। उन्होंने कहा कि हमने सैनिकों को राखी बांध कर उनकी दीर्घायु की कामना की है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News