दिल्ली लौटीं राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका वाड्रा

punjabkesari.in Sunday, Oct 16, 2022 - 06:50 PM (IST)

कुफरी (गौतम): राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा रविवार सुबह वापस दिल्ली लौट गईं। जानकारी के मुताबिक वे आज सुबह करीब साढ़े 10 बजे गाड़ी से रवाना हुईं। प्रियंका वाड्रा गत 4 अक्तूबर को शिमला पहुंचीं थीं जबकि सोनिया कुछ दिन बाद शिमला पहुंचीं। इस दौरान वे दोनों छराबड़ा स्थित अपने बंगले में ही ठहरी हुईं थीं। शिमला अपने निजी प्रवास के दौरान वापस जाने से पूर्व प्रियंका वाड्रा सोलन में रैली कर कांग्रेसी नेताओं के हौसले बुलंद कर उन्हें प्रदेश के विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर मुकाबला करने की सीख भी दे गईं। वहीं इस दौरान आम जनता से वायदे भी किए। अब आने वाला चुनाव ही पार्टी के भाग्य का फैसला करेगा। प्रियंका वाड्रा छराबड़ा में लगभग 15 दिन रहीं लेकिन इस बीच वह सिवाय रैली के कहीं बाहर घूमने नहीं गईं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News