जगन्नाथ प्रभु के जयकारों से गूंज उठा नाहन, रथ यात्रा में उमड़ा आस्‍था का सैलाब

punjabkesari.in Sunday, Jul 15, 2018 - 02:43 PM (IST)

नाहन( सतीश): हर साल की तरह इस साल भी नाहन में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में लोगो ने हिस्सा लिया। भगवान जगन्नाथ के जयकारों से पूरा नाहन शहर गूंज उठा। हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने रथ यात्रा का शुभारंभ किया। इस यात्रा के दौरान हर कोई भक्ति के रंग में डूबा नजर आया। भजनों पर पुरूष क्या,महिलाएं क्या हर कोई झूमता नजर आया। इतना ही नहीं खुद विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिन्दल भी झूमते नजर आए। वहीँ पारम्परिक वाद्य यंत्रों ने रथ यात्रा की शोभा को चार चांद लगा दिए।

ऐतिहासिक चौगान मैदान से शुरू हुई रथ यात्रा के साथ लोगो ने पूरे शहर का भ्रमण किया। वहीँ रथ को रस्से से खिचने के लिए हर कोई उतावला नजर आया। मान्यता है कि रस्से को हाथ लगाने व इसे खिचने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है और व्यक्ति पाप मुक्त हो जाता है। रथ यात्रा के दौरान आपसी भाईचारे की झलक भी देखने को मिली विभिन्न धर्मों के लोगो ने इस यात्रा में हिस्सा लिया। सिख समुदाय ने गुरुद्वारा दशमेश साहिब के बाहर यात्रा का विधिवत स्वागत भी किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News