सांड के हमले से वृद्ध पहुंचा अस्पताल

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2019 - 04:53 PM (IST)

नादौन (जैन): नादौन क्षेत्र में खूंखार बैलों के हमले से घायल होने वालों की संख्या में आए दिन निरंतर बढ़ौतरी हो रही है। रविवार को गगाल गांव में केहर सिंह  को एक बिगड़ैल सांड द्वारा किए गए हमले में बुरी तरह घायल कर दिया। केहर सिंह 65 वर्षीय रास्ते में अपने काम से जा रहा था कि उस पर सांड ने धावा बोल दिया। इस घटना में उसे पेट व टांग सहित शरीर के कई भागों पर गंभीर चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल लाकर उपचार के लिए दाखिल करवाया। अस्पताल के डा. बी.एस. राणा ने बताया कि घायल व्यक्ति को उपचार दे दिया गया है और उसकी हालत स्थिर है। गौरतलब है कि बीते 4 दिनों में शहर के आसपास ही ऐसी तीसरी घटना है। बीते समय में ऐसे आक्रामक हमले की घटनाओं में 2 लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि इस समस्या का समाधान अति शीघ्र किया जाए।

डाक्टरों की टीम ने काफी मशक्कत के बाद सांडों को पकड़कर नकेल डाली

इस संबंध में एस.डी.एम. दिले राम धीमान ने बताया कि आ रही इस समस्या के समाधान के लिए उच्च पग उठाए जाएंगे। भरमोटी प्रधान प्रियतोष निशु व ग्रामीणों ने प्रशासन के सहयोग से बेसहारा बैलों को पकड़कर नकेल डालने से राहत की सांस ली है। विदित रहे कि गत 2 दिन से इन बैलों ने लगभग एक दर्जन लोगों को घायल किया था। पंचायत प्रधान ने एस.डी.एम. दिलेराम धीमान से मामले को लेकर गुहार लगाई तो प्रशासन हरकत में आ गया और डाक्टरों की टीम ने काफी मशक्कत के बाद सांडों को पकड़कर नकेल डाली है परंतु अभी कई और सांड दहशत फैलाए हुए हैं, जिन्हें नकेल डालनी जरूरी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Related News