Una: नगर निगम ने संपत्ति कर से जुटाई 75 लाख रुपए की राशि, 250 लोगों ने दर्ज करवाई आपत्ति

punjabkesari.in Friday, Mar 28, 2025 - 03:03 PM (IST)

ऊना (विशाल): नगर निगम बनने के बाद ऊना में प्रॉपर्टी टैक्स से अब तक 75 लाख रुपए एकत्रित किए जा चुके हैं। नगर परिषद द्वारा वर्ष 2022-23 से रिवाइज किए गए रेट के हिसाब से नगर निगम ने शहरवासियों को करीब 1 करोड़ रुपए के संपत्ति कर बिल जारी किए थे। हालांकि, शुरू में अधिक दरों को लेकर लोगों ने विरोध जताया और सोशल मीडिया पर आपत्तियां भी साझा कीं। इसके बाद नगर निगम ने आपत्तियां दर्ज करने का अवसर दिया, जिसके तहत अब तक 250 शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं।

नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए 15 मार्च तक भुगतान करने पर 10 प्रतिशत की छूट की पेशकश की थी। ऊना के लोग इसमें आगे आए और अब तक 75 लाख रुपए जमा हो चुके हैं, जबकि निगम का लक्ष्य 1 करोड़ रुपए वसूलने का है।

नगर निगम आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि टैक्स जमा करने में नागरिकों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है, साथ ही मूल्यांकन संबंधी शिकायतों के निपटारे के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने शहरवासियों से जल्द से जल्द संपत्ति कर जमा करने की अपील की, ताकि नगर निगम के विकास कार्यों को गति मिल सके।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News