मंत्रिमंडल विस्तार पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 09:43 AM (IST)

पालमपुर (गौरव) : हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पालमपुर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में प्रदेश की राजनीति, मंत्रिमंडल विस्तार और कानून-व्यवस्था सहित कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। अभी सरकार के पास लगभग 14 महीने पड़े हैं तो क्या प्रदेश के सबसे बड़े कांगड़ा जिला से मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। इस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार में नंबर-2 की पोजीशन हमेशा शक के दायरे में रहती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की चर्चाएं और अटकलें राजनीति का हिस्सा हैं। मैं सरकार मे नंबर 2 पोजीशन मे हूं, जो हमेशा शक के दायरे मे रहती।

"हमेशा कांग्रेस मैन रहूंगा"

मुकेश अग्निहोत्री ने अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट करते हुए कहा, “कांग्रेस मैन था.. हूं और और हमेशा कांग्रेस मैन रहूंगा।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा पहले भी थी, आज भी है और आगे भी बनी रहेगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा की जिला कांगड़ा राजनीतिक रूप में बहुत ही इंपोर्टैंट है। कांगड़ा की जनता ने हमें विधायक दिए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उपमुख्यमंत्री के इस बयान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने संकेत दिया कि  कैबिनेट का विस्तार करना मुख्यमंत्री का अधिकार है। मुख्यमंत्री स्तर पर ही लिया जाता है। "आशीष बुटेल को कैबिनेट में मंत्री बनाया जाएगा" इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषयों पर अंतिम निर्णय पार्टी ओर हाई कमांड तय करती हैं। नेतृत्व सुधीर शर्मा व मुख्यमंत्री के बीच चली बयानबाजी को लेकर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस विकास कार्यों की बात करती है। हम प्रदेश की जनता के बीच जाकर जनता के दुखों को समझ रहे हैं। 

विपक्ष में रहते हुए आपका आक्रामक रवैया था, परंतु सत्ता में आते ही आप कूल दिख रहे हैं। इस संदर्भ में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह किरदार का मसला है। उस समय विपक्ष के नेता के रूप में काम कर रहा था और सत्ता में भाजपा थी। ऐसे में भाजपा की सरकार हटाने का मसला था। अब कांग्रेस सरकार में भूमिका को निभा रहे हैं। पूर्व सीएम जयराम ठाकुर कांग्रेस सरकार की चिंता छोड़ केवल विपक्ष की भूमिका निभाने पर ध्यान दें। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चिट्टे को लेकर प्रदेश सरकार जीरो टॉलरैंस की नीति पर कार्य कर रही है तथा दृढ़ राजनीतिक इच्छा के दृष्टिगत हिमाचल से इसका खात्मा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को चिट्टा कारोबारियों पर कार्रवाई के लिए फ्री हैंड दिया गया है। उन्होंने विभिन्न राजनीतिक एवं प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News