Una: गुप्त सूचना के आधार पर देसी शराब की बोतलों के साथ एक गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2026 - 01:15 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): अवैध धंधों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को देसी शराब की 7 बोतलों के साथ धर दबोचा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना मैहतपुर के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बसदेहड़ा निवासी जरनैल सिंह से अवैध से ले जाई जा रही देसी शराब की 7 बोतलें पकड़ी हैं। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News