BJP की विदाई का समय नजदीक, CM की रैली में बज रहे ''बाबुल की दुआएं लेती जा'' गाने : विक्रमादित्य सिंह

punjabkesari.in Wednesday, Aug 10, 2022 - 12:04 AM (IST)

सोलन (ब्यूरो): विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की विदाई का समय नजदीक आ गया है। मुख्यमंत्री की रैली में बाबुल की दुआएं लेती जा गाने बज रहे हैं। इस गाने से मुख्यमंत्री को यह संकेत दिया है कि अब वह अपना बोरिया-बिस्तरा शिमला से पैक कर सिराज की ओर जाने के लिए तैयार रहें। कसौली विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को धर्मपुर और गढ़खल में कांग्रेस की युवा रोजगार संघर्ष यात्रा हुई। इस यात्रा में शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा भी मौजूद रहे। ब्लॉक कांग्रेस ने धर्मपुर और विनोद सुल्तानपुरी ने गढ़खल में नेताओं के सामने शक्ति प्रदर्शन किया। 

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार के कर्मचारी मुख्यमंत्री की सुनते ही नहीं हैं। इससे सरकार के मुख्य सचिव राइट और डीजीपी राइट चलते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का मॉडल हिमाचल में लाएगी। कांग्रेस सरकार बनेगी तो एक विशेष पैकेज 680 करोड़ रुपए का केवल युवाओं के लिए दिया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10-10 करोड़ रुपए ब्याज फ्री लोन के लिए युवाओं को दिए जाएंगे। 18 से 70 साल की महिलाओं के लिए प्रतिमाह 1500-1500 रुपए सरकार की ओर से पैंशन का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने 4 साल के कार्यकाल में कुछ नहीं किया है। इसलिए उनके पास बताने के लिए कुछ भी नहीं है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News