संविधान के निर्माता को भी भूल गईं केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें : राजेंद्र राणा

punjabkesari.in Wednesday, Apr 14, 2021 - 05:28 PM (IST)

हमीरपुर (ब्यूरो): हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत मझोग सुल्तानी के गांव कलसाई में डॉक्टर भीमराव अंबेदकर की जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में मौजूद सैंकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेदकर ने संविधान की रचना की थी। उन्होंने कहा कि जब यह संविधान बना था तो देश जातिवाद की जंजीरों में जकड़ा था। उन्होंने कहा किजब कोई बच्चा मां के पेट से जन्म लेता है तो उसे किसी जाति व धर्म का कोई भी ज्ञान नहीं होता है। जब वह बच्चा बड़ा होता है तो उसे बत लाया जाता है कि हमारी जाति क्या है, हमारा धर्म कौन सा है। धीरे-धीरे वह बच्चा जवान हो जाता है तो कुछेक चुनिंदा लोग उसे यह बतलाते हैं कि ये कांग्रेस पार्टी के लोग हैं और ये भाजपा पार्टी के लोग हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकारें डॉक्टर भीमराव द्वारा बनाए संविधान को भी भूल गईं हैं।
PunjabKesari, MLA Rajender Rana Image

ये रहे मौके पर मौजूद

इस मौके पर कांग्रेस सोशल मीडिया के चैयरमेन अभिषेक राणा, सर्वकल्याणकारी संस्था के जिला अध्यक्ष, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश महासचिव व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष लेखराज ठाकुर, सर्वकल्याणकारी संस्था के ब्लॉक अध्यक्ष देवराज वर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष बीना धीमान, पार्षद दीप कुमार, जिला परिषद सदस्य आशा देवी, ब्लॉक कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष संदीप मेहरा, ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष सुखदेव सिंह, इंटक के जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह, युथ कांग्रेस के ब्लॉग अध्यक्ष राजीव उर्फ मोना, झनियारा पंचायत के उपप्रधान ओम प्रकाश, मनिहाल पंचायत के उपप्रधान पूर्ण चंद, मझोग पंचायत के उपप्रधान अश्वनी कुमार, बीडीसी कैप्टन प्रकाश एडवोकेट करतार चंद भाटिया, सुरेश कुमार, ज़िला कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष तारा चंद चौधरी व अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
PunjabKesari, MLA and New Congress Worker Image

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए ये लोग

इसी दौरान झनियारा पंचायत से भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए नरेश कुमार, राजेश कुमार, पिंकू कुमार, राज कुमार, हाकम सिंह, प्रमोद सिंह, गटा राम, कैप्टन कमल किशोर, रिटायर प्रिंसीपल सुरेश कुमार, फोरमैन मदन लाल, रिटायर सूबेदार प्रेम चंद व रिटायर सूबेदार सुरजीत सिंह ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News