Mandi News: 12 दिनों की तलाश का दर्दनाक अंत, सुंदरनगर के BSL जलाशय में मिला लापता युवक का शव

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 06:09 PM (IST)

सुंदरनगर (सोढी): मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल में शुक्रवार को बीएसएल जलाशय से एक युवक का शव बरामद हुआ है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली गई। मृतक की पहचान आशु उर्फ आशीष पुत्र दयाराम निवासी गांव खतरवाड़ी, डाकघर अपर बैहली व तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है, जोकि पिछले 12 दिनों से लापता चल रहा था।  बीएसएल कालोनी पुलिस थाना में 8 जून को आशु के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बीएसएल जलाशय में एक शव पानी में बहता दिखाई दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बीएसएल परियोजना कर्मचारियों के सहयोग से शव को जलाशय से बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे पिता दयाराम तथा बहन पूजा ने आशु के शव की पहचान की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

एसपी विनोद कुमार ने बताया मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News