लापता मतदान कर्मी की पत्नी पहुंची DC के पास, बोली-22 दिन बाद भी नहीं मिला पति का कोई सुराग

punjabkesari.in Thursday, Dec 01, 2022 - 06:22 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): मतदान ड्यूटी से गायब संजीव कुमार के परिजनों ने डीसी कांगड़ा से न्याय की मांग की है। बवीता देवी ने कहा कि उसके पति संजीव कुमार को लापता हुए 22 दिन हो गए हैं। इसके बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। विभाग की जांच से भी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिल पाया है। उन्होंने मांग की है कि पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन इस मामले में उचित कार्रवाई करें। बता दें कि रोंखर निवासी संजीव कुमार विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के आशापुरी पोलिंग स्टेशन पर चुनावी ड्यूटी देने गया था, जिसके बाद वह वहां से लापता हो गया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News