Kullu: दुष्कर्म पीड़िता नाबालिगा ने बच्ची को दिया जन्म, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Sep 24, 2024 - 05:04 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू): निरमंड के एक गांव में दुष्कर्म की वारदात की पीड़ित नाबालिग लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के जुर्म में मामला दर्ज किया है। इसमें पोक्सो एक्ट की धारा 6 भी जोड़ी गई है। पुलिस के अनुसार 17 साल की पीड़ित लड़की ने बीते रोज घर में परिजनों को बताया कि उसे पेट में दर्द हो रहा है, जिस पर परिजन उसे स्थानीय अस्पताल लेकर गए। यहां चैकअप के बाद चिकित्सकों ने उसे खनेरी अस्पताल रैफर किया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया है।

पीड़ित लड़की के बयान पुलिस ने दर्ज किए हैं। लड़की ने पुलिस को बताया कि बीते जनवरी माह में गोविंद पुत्र तारू राम निवासी बड़ीधार ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद मार्च माह में फिर से आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की इन वारदातों से लड़की गर्भवती हुई और अब उसने बच्ची को जन्म दिया है। एसपी डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News