Kullu: पहले किया नाबालिग लड़की का अपहरण, फिर रचाई शादी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 04:08 PM (IST)

कुल्लू: पुलिस थाना आनी के तहत एक गांव की नाबालिग लड़की का अपहरण करके आरोपी ने शादी कर ली। 15 वर्षीय लड़की से शादी और अपहरण पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार लड़की के परिजनों ने पुलिस थाना आनी में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 24 अप्रैल को अपने स्कूल खनाग गई थी, जहां कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला- फुसला कर अपने साथ ले गया। उनकी बेटी ने फोन करके बताया कि उसने किसी व्यक्ति से शादी कर ली है तथा फोन काट दिया। एस.पी. कुल्लू मदन लाल ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी और लड़की की बरामदगी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News