शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से किया दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jun 24, 2024 - 09:37 PM (IST)

गोहर (ख्यालीराम): पुलिस थाना गोहर के अंतर्गत नाबालिग लड़की से दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जहां आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश कर अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार आरोपी ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा दिया था तथा उसकी एवज में पीड़िता से दुराचार किया।

मामला तब उजागर हुआ जब पीड़िता ने अपने घरवालों को अपनी आपबीती से परिचित किया और आरोपी के द्वारा पीड़िता से किए गए वायदे से मुकरे जाने की बात सांझा की। मामले में यह भी बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने नाना के घर रहती है। उपपुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मंडी देवराज ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News