मंत्री नड्डा ने बढ़ाया सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट टीम का मान, दी गई मेडिकल सेवाओं को सराहा

punjabkesari.in Friday, Sep 26, 2025 - 11:04 AM (IST)

हमीरपुर। सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जयप्रकाश नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश में आई हालिया आपदा और उससे निपटने के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा हुई। अभिषेक राणा ने मंत्री नड्डा को सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट द्वारा प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहौल स्पीति सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अब तक लगाए गए मेडिकल शिविरों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि किस प्रकार ट्रस्ट इन शिवरो के माध्यम से ज़रूरतमंदों तक दवाइयां और स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।मंत्री नड्डा ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में आशा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। साथ ही उन्होंने ट्रस्ट की टीम का हौसला भी बढ़ाया और आगे भी सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का आशीर्वाद दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News