प्रदेश में गरीब और मजदूर की चिंता करने वाली जयराम सरकार : बिक्रम ठाकुर

punjabkesari.in Tuesday, Jun 14, 2022 - 08:54 PM (IST)

पालमपुर (अनूप): उद्योग, श्रम एवं रोजगार तथा परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि मानवीय दृष्टिकोण के कार्यों में समाज के हर व्यक्ति को शामिल होकर पुनीत कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग करना चाहिए। यह बात उन्होंने मंगलवार को पालमपुर के शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा मैदान पालमपुर में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए आयोजित जागरूकता शिविर में कही। उन्होंने इस अवसर पर पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित असंगठित क्षेत्र के करीब 4 हजार लोगों को पंजीकरण कापियां भी वितरित कीं।बिक्रम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में आम और गरीब आदमी तथा मजदूरों की चिंता करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र के कामगारों के कल्याण के लिए गठित भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के पंजीकरण नियमों को सरल बनाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा गया है ताकि बोर्ड की कल्याणकारी योजनाओं लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि बोर्ड से मिलने वाली राहत राशि को भी लगभग दोगुना किया गया है। उन्होंने लोगों से सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों तथा बोर्ड की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम आदमी तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजदूरों के कल्याण और उनके पंजीकरण एवं अन्य सहायता के लिए प्रदेश में कार्यालयों की संख्या को भी 12 से 26 किया गया है।
PunjabKesari

परिवहन बेड़े में 206 नई बसें शामिल, हरिद्वार के लिए चलेगी एसी बस
उद्योग मंत्री ने कहा कि पालमपुर के सम्पूर्ण विकास का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार को ही जाता है और उनके समय मे ही पालमपुर बड़े बड़े संस्थान स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के परिवहन बेड़े में 206 नई बसों को शामिल किया गया है और पालमपुर डिपो को पालमपुर से हरिद्वार के लिए एक नई एसी बस उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने निगम अधिकारियों को होल्टा, पंतेहड़ पट्टी नई बस सेवा, सपेड़ू से उतराला बिनवा नगर, मैंझा से री -गिद्दा -हंगलोह, बदरेणा- नीलकंठ -सरसावा, चामुंडा-खारटी-जुगेहड़ और ब्रह्मठेहड़ृ लाहला तक एक सप्ताह में बसें चलाने के लिए आदेश दिए। उन्होंने पालमपुर बस अड्डे के लिए भी राशि देने की घोषणा की।

मिशन के रूप में किया कामगारों का पंजीकरण : त्रिलोक कपूर
वूल फेडरेशन के अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं को उन्होंने गांव-गांव तक ले जाने का संकल्प लिया था और इसी का परिणाम है कि आज पालमपुर हलके से संबंधित 4 हजार से अधिक कामगारों को पंजीकरण कार्ड वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि बोर्ड की योजनाओं की जानकारी आम आदमी तक पहुंचाने के लिए पालमपुर हलके में 26 जून से 3 जुलाई तक विशेष अभियान चलाकर शेष लोगों भी जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के 340 महिला मंडलों को एक-एक हजार लीटर पानी की टंकी तथा 10-10 गद्दे उपलब्ध करवाए गए हैं ताकि महिलाओं को सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में इनका लाभ प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि पालमपुर हलके में 4 हजार के लगभग सोलर लाइट्स लगवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए 1100 से अधिक किसानों को सीएसआईआर से जोड़ कर निःशुल्क उन्नत बीज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त सैंकडों युवक मंडलो को खेलने का समान वितरित किया गया है।

पालमपुर का विकास वर्तमान सरकार की देन
त्रिलोक कपूर ने कहा कि वर्तमान सरकार ने पालमपुर के लिए 2 रोपवे स्वीकृत किए हैं। इसके अतिरिक्त पालमपुर के लिये अलग विकास खंड, नगर निगम का दर्जा, नगरी को उपतहसील, नगरी में लोक निर्माण का उपमंडल तथा बनूरी में जल शक्ति विभाग का उपमंडल स्वीकृत किया गया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News