कांगड़ा में 8 जून को मेधावियों को मिलेंगे लैपटॉप

punjabkesari.in Tuesday, Jun 07, 2022 - 12:46 PM (IST)

धर्मशाला (नवीन): लंबे अंतराल के बाद आखिरकार मेधावियों को 8 जून को लैपटॉप मिलेंगे। शिक्षा विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है। जिला कांगड़ा में करीब ऐसे 10 कार्यक्रम स्थल बनाए गए हैं, जहां पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन केंद्रों में मंत्री व विधायक शामिल होंगे व मेधावियों को लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे। सोमवार को यह लैपटॉप धर्मशाला से इन केंद्रों की ओर भेज दिए गए हैं। बकायदा उपनिदेशक उच्च शिक्षा कांगड़ा रेखा कपूर ने बनाए गए इन केंद्रों के प्रभारियों से बातचीत की है। बातचीत में इन प्रभारियों को कार्यक्रम के सफलता पूर्वक संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले काफी समय से मेधावियों को लैपटॉप नहीं मिल पाए हैं। शैक्षणिक सत्र 2018-19 व 2019-20 के तहत जिला कांगड़ा के  दसवीं व 12वीं के करीब 3307 मेधावी लैपटॉप प्राप्त करेंगे। मेधावियों को आधुनिक तकनीक वाले लैपटॉप दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का मंडी में कार्यक्रम प्रस्तावित है। वर्चुअली माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ा जाएगा तथा लैपटॉप आवंटन प्रक्रिया करीब सुबह 11 बजे शुरु हो जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News