रैहन में पूर्व सैनिकों की मांगों को लेकर बैठक, OROP-2 में विसंगतियों को लेकर जताया विरोध

punjabkesari.in Sunday, Jul 30, 2023 - 06:12 PM (IST)

नूरपुर (ब्यूरो): पूर्व सैनिक लीग नूरपुर इकाई के अन्तर्गत रैहन ब्लॉक की वार्षिक बैठक रैहन में कर्नल नरेन्द्र पठानिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में लगभग 120 पूर्व सैनिकों व वीर नारियों ने भाग लिया। बैठक में ऑन. लै. बलवन्त सिंह सचिव रैहन ब्लॉक ने पूर्व सैनिकों को पैंशन व दस्तावेजों से संबंधित आ रही परेशानियों व उनके समाधान बारे जानकारी दी। इसके बाद कैप्टन हरी सिंह महासचिव नुरपुर इलाई ने सेना मुख्यालय, केन्द्रीय सैनिक बोर्ड तथा इंडियन एक्स सर्विसिज लीग धर्मशाला से प्राप्त हुए नीति पत्रों व निर्देशों को पढ़कर सुनाया, साथ ही वन रैंक वन पैंशन भाग-2 के बारे आए पत्र व उसमें पाई गई विसंगतियों के बारे अवगत करवाया, जिस पर पूर्व सैनिकों ने असन्तोष व विरोध व्यक्त किया। इन्होंने नुरपुर विश्रामगृह में स्थायी तौर पर वैल्फेयर ऑर्गेनाइजर (क्लर्क) नियुक्त करने की भी मांग उठाई।

नई कार्यकारिणी का किया गठन 
इस मौके पर रैहन ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें कै. सिकन्द्र सिंह चेयरमैन, कै. बंसी लाल भारद्वाज उप चेयरमैन, लै. बलवन्त सिंह सचिव व कै. राय सिंह और कै. इन्द्र सिंह रैहन ब्लॉक के डैलीगेट नियुक्त किए गए। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News