Valentine Day पर मिलना पड़ा महंगा, लड़की के घरवालों ने जमकर धुना प्रेमी

punjabkesari.in Thursday, Feb 14, 2019 - 10:16 PM (IST)

नादौन: वैलेंटाइन डे पर एक युवक व युवती को मिलना महंगा पड़ गया। जानकारी के अनुसार नादौन बस अड्डा पर घूम रहे उक्त युवक-युवती को युवती के घरवालों ने देख कर युवक की पिटाई कर डाली। इसी दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बीच-बचाव की काफी कोशिश की परंतु लड़की की मां ने लड़के की पिटाई शुरू कर दी। झगड़ा बढ़ता देख मौके पर समाज सेवक रमन मनकोटिया पहुंच गए और उन्हें पुलिस चौकी पहुंचाया। यहां से इन्हें पुलिस थाना ले जाया गया परंतु लड़की की मां कुछ सुनने को तैयार नहीं थी। वहीं युवक व युवती दोनों शादी करने की तैयारी में थे। युवती राजस्थान मूल की है जबकि युवक नादौन के ही एक गांव का है और दिल्ली में कोई कोर्स कर रहा है।

कॉलेज टाइम में दे बैठे इक-दूजे को दिल

दोनों ने बताया कि नादौन कॉलेज में पढ़ते हुए ही उन्होंने शादी करने का निर्णय लिया था। अब दोनों बालिग हैं। इसीलिए लड़का लड़की से मिलने दिल्ली से यहां आया था। लड़के के अनुसार उसने अपने परिजनों से भी बात कर ली है परंतु लड़की की मां कतई मानने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद लड़की की मां ने किसी प्रकार की कोई कार्रवाई न करवाने की बात कही और अपनी बेटी को जबरदस्ती अपने साथ ले गई जबकि लड़का भी अपने घर चला गया। एस.एच.ओ. नादौन महेंद्र सिंह ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं की गई है परंतु फिर भी पुलिस अपने स्तर पर मामले की छानबीन कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News