MC ने कर्मचारियों को दिया दीवाली का तोहफा, शहरवासियों को झटका

punjabkesari.in Tuesday, Oct 30, 2018 - 07:30 PM (IST)

शिमला (राजीव): नगर निगम शिमला ने निगम कर्मचारियों को इस बार दीवाली का तोहफा दिया है। दीवाली तोहफे से निगम के करीब 1200 कर्मचारियों को फायदा होगा। दीवाली बोनस पर निगम के सभी रैगुलर कर्मचारियों को जहां 15-15 हजार रुपए मिलेंगे। वहीं निगम में कार्यरत सैहब कर्मचारियों को 1500-1500 रुपए मिलेंगे। एम.सी. दीवाली बोनस के लिए निजी बैंक से करीब 82 लाख का एडवांस लोन लेने जा रहा है। निगम यह तोहफा कर्मचारियों को दीवाली से पहले देने जा रहा है। मंगलवार को हुई निगम की मासिक बैठक में यह फैसला लिया गया।
PunjabKesari
विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च होंगे साढ़े 8 करोड़ रुपए
इसके अलावा शहर के विभिन्न विकास कार्यों पर करीब साढ़े 8 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिसमें शहर में सफाई व्यवस्था व अन्य समस्यायों का तुरंत निराकरण करने के लिए 2 नई बाइक खरीदी जाएंगी। रिज पर स्थित घोड़ा संचालकों के लिए शैड का निर्माण किया जाएगा, साथ ही बरसात से हुए नुक्सान की भरपाई के लिए करीब 11 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
PunjabKesari
शहरवासियों पर एक बार फिर पड़ेगा आर्थिक बोझ
निगम की बैठक में शहरवासियों पर एक बार फिर एक साथ आर्थिक बोझ डालने की सहमती बनी ह, जिसमें शहरवासियों से ली जा रही डोर-टू-डोर घरेलू कलैक्शन फीस को हर 2 माह बाद एक साथ लेने का निर्णय लिया गया है। वहीं व्यावसायिक डोर-टू-डोर गारबेज फीस को हर माह के बाद लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News