नगर निकाय चुनाव : कांगड़ा जिला में भाजपा-कांग्रेस की बराबर की टक्कर
punjabkesari.in Sunday, Jan 10, 2021 - 11:17 PM (IST)
धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में नगर निकाय चुनावों में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर रही है। इसमें जहां कांग्रेस ने पूर्व की तरह इस बार भी अपना दबदबा कायम रखा, वहीं सत्ता पक्ष के विधायकों के होने के बावजूद भाजपा अपना कमल नहीं खिला सकी। इतना ही नहीं इस बैजनाथ पपरोला नगर पंचायत में अब आजा प्रत्याशियों की झोली में गेंद पड़ गई है। ऐसे में दोनों ही पार्टियां इस नगर पंचायत की हॉट सीट को कब्जाने के लिए जीते प्रत्याशियों को लुभाने के लिए पूरा प्रयास करेंगी। साथ ही शाहपुर नगर पंचायत में भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस नगर पंचायत में दोनों ही पार्टियों के नेता अपने-अपने समर्थित उम्मीदवारों की जीत का दावा कर रही है। इसके अलावा इस बार नूरपुर नगर परिषद में लंबे समय बाद कमल खिलने से वन मंत्री राकेश पठानिया का कद और बढ़ गया है। नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने जहां लंबे समय बाद नूरपुर में जीत दर्ज की है, वहीं देहरा में भी भाजपा का कब्जा बरकरार रहा है। उधर नगरोटा बगवां में भी भाजपा अपनी पैठ मजबूत की है। ज्वालामुखी, ज्वाली और बैजनाथ में भाजपा के विधायक होने के बावजूद भाजपा का प्रदर्शन फीका रहा।
नूरपुर नगर परिषद
वार्ड नम्बर-1 करनैल सिंह भाजपा
वार्ड नम्बर-2 रजनी महाजन भाजपा
वार्ड नम्बर-3 परवेश भाजपा
वार्ड नम्बर-4 गौरव महाजन कांग्रेस
वार्ड नम्बर-5 मीनाक्षी भाजपा
वार्ड नम्बर-6 रंजना शर्मा भाजपा
वार्ड नम्बर-7 विनय बंटी कांग्रेस
वार्ड नम्बर-8 अशोक शर्मा भाजपा
वार्ड नम्बर-9 शिवानी शर्मा भाजपा
नूरपुर नगर परिषद के वार्ड नम्बर 9 में प्रत्याशियो के बीच मुकाबली बराबरी का रहा, जिसके चलते पर्ची सिस्टम से निर्णय लिया गया। इसमें शिवानी शर्मा विजयी हुई।
नगर परिषद देहरा
वार्ड नम्बर-1 सुरेश चंद भाजपा
वार्ड नम्बर-2 ज्ञान चंद भाजपा
वार्ड नम्बर-3 सुनीता कुमारी भाजपा
वार्ड नम्बर-4 दीपिका भाजपा
वार्ड नम्बर-5 वंदना भाजपा
वार्ड नम्बर-6 सुनीता शर्मा भाजपा
वार्ड नम्बर-7 मलकियत परमार भाजपा
नगर परिषद नगरोटा बगवां
वार्ड नम्बर-1 सीमा बीजेपी
वार्ड नम्बर-2 हेमलता बीजेपी
वार्ड नम्बर-3 डा. नरेश विरमानी बीजेपी
वार्ड नम्बर-4 स्वर्णा वालिया बीजेपी
वार्ड नम्बर-5 मधु शर्मा निर्दलीय
वार्ड नम्बर-6 नवयोग भारद्वाज बीजेपी
वार्ड नम्बर-7 रजनी बस्सी बीजेपी
नगर परिषद ज्वालामुखी
वार्ड नम्बर-1 मीरा देवी कांग्रेस
वार्ड नम्बर-2 धर्मेंद्र शर्मा कांग्रेस
वार्ड नम्बर-3 विमल शर्मा कांग्रेस
वार्ड नम्बर-4 मनु शर्मा कांग्रेस
वार्ड नम्बर-5 बबली शर्मा कांग्रेस
वार्ड नम्बर-6 रुपाली बीजेपी
वार्ड नम्बर-7 शिव गोस्वामी कांग्रेस
नगर पंचायत ज्वाली
वार्ड नम्बर-1 पूजा रानी कांग्रेस
वार्ड नम्बर-2 अजय कांग्रेस
वार्ड नम्बर-3 सुषमा देवी बीजेपी
वार्ड नम्बर-4 जगपाल सिंह कांग्रेस
वार्ड नम्बर-5 तिलक बीजेपी
वार्ड नम्बर-6 मीनू रवि कुमार कांग्रेस
वार्ड नम्बर-7 सीमा देवी कांग्रेस
वार्ड नम्बर-8 राजिंद्र राजू कांग्रेस
वार्ड नम्बर-9 पुष्पा कांग्रेस
नगर पंचायत बैजनाथ-पपरोला
वार्ड नम्बर-1 वेदना कुमारी कांग्रेस
वार्ड नम्बर-2 रितु कुमारी आजाद
वार्ड नम्बर-3 अमित कपूर आजाद
वार्ड नम्बर-4 चंपा देवी आजाद
वार्ड नम्बर-5 विनोद कुमार आजाद
वार्ड नम्बर-6 कांता देवी भाजपा
वार्ड नम्बर-7 अनिता सूद भाजपा
वार्ड नम्बर-8 राजन कुमार आजाद
वार्ड नम्बर-9 राजेश कुमार आजाद
वार्ड नम्बर-10 मुकेश कुमार कांग्रेस
वार्ड नम्बर-11 आशा देवी आजाद
नगर परिषद कांगड़ा
वार्ड नम्बर-1 प्रेम सागर भाजपा
वार्ड नम्बर-2 सुमन कांग्रेस
वार्ड नम्बर-3 पुष्पा देवी कांग्रेस
वार्ड नम्बर-4 अनुराधा भाजपा
वार्ड नम्बर-5 सौरभ कांग्रेस
वार्ड नम्बर-6 राज कुमारी कांग्रेस
वार्ड नम्बर-7 कोमल शर्मा कांग्रेस
वार्ड नम्बर-8 अशोक शर्मा कांग्रेस
वार्ड नम्बर-9 रेणु शर्मा कांग्रेस
शाहपुर नगर पंचायत
शाहपुर नगर पंचायत में वार्ड नंबर-1 से उषा देवी, वार्ड नंबर-2 से उष्मा देवी, वार्ड नंबर-3 आजाद कुमार, वार्ड नंबर-4 से शुभम ठाकुर, वार्ड नंबर-5 से नीशा देवी, वार्ड नंबर-6 से किरण तथा वार्ड नंबर-7 से विजय सिंह ने जीत हासिल की है। नगर पंचायत शाहपुर में जीत हासिल करने वाले उम्मीदवार किस पार्टी को समर्थन देते हैं, इस बारे स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। शाहपुर में कांग्रेस तथा भाजपा नेताओं द्वारा अपने-अपने समर्थकों की जीत के दावे किए जा रहे हैं।