नियमों के विपरीत बने भवनों को नियमित करने की बनेगी योजना : सुखविंदर सिंह
punjabkesari.in Saturday, Apr 29, 2023 - 11:37 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार नियमों के विपरीत बने भवनों को नियमित करने के लिए योजना बना रही है। इसके अलावा एटिक को नियमित करने के निर्णय से 40 हजार परिवारों को लाभ हुआ है। सुखविंदर सिंह नगर निगम शिमला में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गारंटियों से भाजपा को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। यदि भाजपा ने नगर निगम में रहते हुए 5 साल काम किया है, तो उसका हिसाब देकर जनता से वोट मांगे।
10 में से 3 गारंटियों को 4 माह में पूरा किया
सीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 10 में से 3 गारंटियों को करीब 4 माह में पूरा कर दिया है। सरकार ने बागवानों को बड़ी राहत देते हुए किलो के हिसाब से सेब खरीदने का निर्णय लेकर बड़ी राहत दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चतुराई से लोगों को ठगने का काम कर रही है। भाजपा ने सत्ता में रहते हुए 5 साल सत्ता तक कुछ नहीं किया तथा अब उसको नगर निगम चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे की जरूरत पड़ रही है।
भाजपा ने छोड़ी देनदारियां इसलिए लिया कर्ज
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार प्रदेश पर 75 हजार करोड़ रुपए का कर्ज और 17 हजार करोड़ रुपए की देनदारियां छोड़कर गई है। इस कारण सरकार को शुरूआती समय में ही कर्ज लेने के लिए बाध्य होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को कर्ज से छुटकारा दिलाने के लिए काम कर रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here