MC Election : जयराम ठाकुर सहित राजीव बिंदल व सुरेश कश्यप ने भाजपा के लिए किया प्रचार

punjabkesari.in Thursday, Apr 27, 2023 - 12:07 AM (IST)

भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने ली भाजपा आईटी व सोशल मीडिया की बैठक
शिमला (ब्यूरो):
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भाजपा के लिए प्रचार किया। जयराम ठाकुर ने ढली व खलीणी में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के अलावा अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। इसके अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने बैनमोर और पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने टुटू में चुनाव प्रचार किया। भाजपा में संगठनात्मक स्तर पर भी बैठकों का दौर जारी रहा तथा इस कड़ी के तहत भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की बैठक ली।
PunjabKesari

बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा युवाओं तक संपर्क साधने की योजना बनाएगी और उसके उपरांत एक ऑडियो ब्रिज कॉन्फ्रैंस के माध्यम से शिमला नगर निगम के 9 हजार युवाओं के साथ कॉन्फ्रैंस होगी। उन्होंने इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को डोर-टू-डोर जाकर प्रचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी नगर निगम चुनाव में बैकफुट पर आ गई है, जिसका एक प्रमुख कारण विधानसभा चुनाव के समय दी गई 10 झूठी गारंटियां हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में शहर की जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आएगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News