हिमाचल में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी HRTC बस; 20 वर्षीय युवक की मौत

punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2026 - 12:30 PM (IST)

Shimla Road Accident :  हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां पर एचआरटीसी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। इस हादसे में 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से दो यात्रियों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

सनेई से रामपुर की ओर आ रही थी बस

जानकारी के मुताबिक, हादसा रामपुर से लगभग 15 किलोमीटर दूर राय के समीप एक मोड़ पर हुआ। मृतक की पहचान वंश (20), पुत्र सुरंजन, निवासी गांव कराली, तहसील रामपुर के रूप में हुई है। दुर्घटना के समय बस में चालक और परिचालक समेत 20 से अधिक लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि एचआरटीसी बस (HP 06 A 5159) सनेई से रामपुर की ओर आ रही थी, तभी राय के समीप एक मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

वहीं, घायलों को तुरंत रामपुर स्थित खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News