सुंदरनगर में विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म

punjabkesari.in Friday, Jan 31, 2020 - 05:21 PM (IST)

 

सुंदरनगर (नितेश सैनी) : मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के डैहर क्षेत्र की एक विवाहित महिला को बहलाफुसला कर हरियाणा के अंबाला ले जाकर दुराचार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विवाहिता महिला को अंबाला से बरामद करने के बाद उसके बयान के आधार पर अब आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का एफआईआर दर्ज हो गया है। मामले में पुलिस द्वारा आरोपी को भी अंबाला से गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार उपमंडल सुंदरनगर की एक विवाहिता द्वारा एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर अपहरण करने का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद डैहर चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने के लिए चंडीगढ़ रवाना हुई थी। बाद में टीम को उसके अंबाला में होने की सूचना मिली।

टीम ने जानकारी जुटाने के बाद अंबाला में दबिश देकर आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया। आरोपी की शिनाख्त रविंंद्र वर्मा उर्फ राजू(37 वर्ष) गांव वीटा तहसील साहा जिला अंंबाला हरियाणा के रूप में हुई है। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह रणौत ने कहा कि पुलिस के पास डैहर क्षेत्र से एक विवाहिता को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने श की शिकायत दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा कि इस पर पुलिस टीम द्वारा महिला को हरियाणा के अंबाला से बरामद किया गया था और महिला के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुराचार का मामला भी दर्ज कर दिया गया है। गुरबचन सिंह ने कहा कि मामले में पुलिस की जांच जारी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News