राठौर की टीम में नहीं मिला बड़ा पद, आहत होकर कांग्रेस कार्यकारिणी से दिया इस्तीफा

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2020 - 09:38 PM (IST)

इंदौरा (अजीज): कांग्रेस में प्रदेश स्तर पर बड़े पदों पर रहे इंदौरा के मनमोहन कटोच को इस बार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की टीम में बड़ा पद नहीं मिल पाया है, जिससे खफा होकर उन्होंने कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि मनमोहन कटोच पूर्व में युकां के प्रदेशाध्यक्ष सहित प्रदेश कांग्रेस के महासचिव व जम्मू-कश्मीर प्रभारी सहित विभिन्न पदों पर कांग्रेस में सेवाएं दे चुके हैं लेकिन हाल ही में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष द्वारा घोषित टीम में उन्हें केवल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रखा गया है, जिसके चलते उन्होंने आज कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को अपना त्यागपत्र भेज दिया। उन्होंने इंदौरा में प्रैस वार्ता करते हुए कहा कि इस तरह उनकी अनदेखी से वे स्वयं को अपमानित महसूस कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News