चम्बा : दशनामी अखाड़ा से छड़ी यात्रा मणिमहेश रवाना
punjabkesari.in Friday, Aug 26, 2022 - 07:00 PM (IST)

चम्बा (रणवीर): दशनामी अखाड़ा चम्बा से शुक्रवार को पवित्र मणिमहेश यात्रा के लिए छड़ी यात्रा निकाली गई। अखाड़ा में विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की गई। भगवान दत्तात्रेय मंदिर दशनामी अखाड़ा में धार्मिक अनुष्ठान के बाद निकली छड़ी यात्रा की अगुवाई पंच दशनामी जूना अखाड़ा के महंत यतिंद्र गिरि ने की। अन्य अखाड़ों से आए महंत भी यात्रा में शामिल रहे। छड़ी यात्रा पहले दिन लक्ष्मीनाथ मंदिर चम्बा में विश्राम करके राधा-कृष्ण मंदिर जुलाहकड़ी में रात गुजारेगी। उसके बाद राख, दुर्गेठी, भरमौर, हड़सर व धनछो से होती हुई पवित्र स्नान के दिन 2 सितम्बर की सुबह मणिमहेश पहुंचेगी, जहां पर यह छड़ी अन्य देवी-देवताओं के प्रतीक चिन्हों के साथ सर्वप्रथम मणिमहेश डल झील में स्नान करेगी। उसके बाद ही आम लोगों के लिए स्नान की शाही पर्वी शुरू होगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here