मणिमहेश यात्रा : राधाष्टमी के शाही स्नान पर डल झील में हजारों शिव भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी
punjabkesari.in Friday, Sep 22, 2023 - 07:08 PM (IST)

भरमौर (ब्यूरो): उत्तरी भारत की पवित्र मणिमहेश यात्रा के शाही स्नान को हजारों शिव भक्तों ने डल झील में डुबकी लगाई। राधाष्टमी के उपलक्ष्य पर शाही स्नान को डल झील पर शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे पहले संचुई गांव के त्रिलोचन महादेव के वंशज व मणिमहेश यात्रा के प्रमुख भागीदार शिव गुरों ने शुक्रवार दोपहर बाद डल झील को पार करने की परंपरा का निर्वहन किया। उसके बाद ही राधाष्टमी के पावन पर्व के शाही स्नान की शुरूआत हुई। स्नान शनिवार दोपहर बाद तक जारी रहेगा। इसके साथ ही मणिमहेश यात्रा का आधिकारिक समापन हो जाएगा। शनिवार को श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ जुटने की संभावना है। हालांकि प्रशासन ने इस बार यात्रा को 30 सितम्बर तक बढ़ा दिया है, ऐसे में अभी श्रद्धालु यात्रा कर सकते हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here