मंडी संसदीय क्षेत्र में इन 8 प्रत्याशियों से ज्यादा NOTA ले गया वोट, यहां देखें पूरी जानकारी

punjabkesari.in Wednesday, Jun 05, 2024 - 12:15 PM (IST)

मंडी (रजनीश): मंडी में बीजेपी-कांग्रेस से ज्यादा नोटा चर्चा में रहा। कंगना रणौत और विक्रमादित्य सिंह को छोड़कर 8 अन्य उम्मीदवार जितने वोट नहीं ले पाए उतने वोट तो नोटा ले गया। यह हम नहीं कह रहे बल्कि चुनाव आयोग का आंकड़ा बता रहा है। लोकसभा चुनाव में मंडी संसदीय क्षेत्र में कुल 1018253 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया। भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार कंगना रणौत को 537022 मत प्राप्त हुए जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को 462267 मत प्राप्त हुए। इसी तरह बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. प्रकाश चंद भारद्वाज को 4393, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रत्याशी नरेन्द्र कुमार को 2447, हिमाचल जनता पार्टी के प्रत्याशी महेश सैनी को 654, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के प्रत्याशी विनय कुमार को 690 प्राप्त हुए। इसके अलावा आजाद उम्मीदवार आशुतोष महन्त को 286, दिनेश कुमार भट्टी 381, राखी गुप्ता को 1051 और सुभाष मोहन स्नेही को 963 वोट प्राप्त हुए। इन 8 प्रत्याशियों से ज्यादा 5645 वोटरों ने नोटा का इस्तेमाल किया। 
PunjabKesari

कंगना और विक्रमादित्य को किस विधानसभा क्षेत्र से मिले कितने वोट
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भरमौर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार कंगना रणौत 27786 और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को 22253, लाहौल-स्पीति से कंगना रणौत को 5791 और विक्रमादित्य सिंह को 12667, मनाली से कंगना रणौत को 28735 और विक्रमादित्य सिंह को 26782, कुल्लू से कंगना रनौत से 36529 और विक्रमादित्य सिंह को 29657, बंजार से कंगना रणौत 29491 और विक्रमादित्य सिंह को 26502, आनी से कंगना रणौत को 28042 और विक्रमादित्य सिंह को 36370, करसोग से कंगना रनोत को 31205 और विक्रमादित्य सिंह को 25279, सुन्दरनगर से कंगना रणौत को 40868 और विक्रमादित्य सिंह को 26170, नाचन से कंगना रणौत को 36751 और विक्रमादित्य सिंह को 31036, सराज से कंगना रणौत को 40868 और विक्रमादित्य सिंह को 26170, द्रंग विधानसभा में कंगना रणौत को 37616 और विक्रमादित्य सिंह को 29917, जोगिन्द्रनगर विधानसभा से कंगना रणौत को 43607 और विक्रमादित्य सिंह को 24205, मंडी से कंगना रणौत को 36153 और विक्रमादित्य सिंह 20638 मत, बल्ह से कंगना रणौत को 36238 और विक्रमादित्य सिंह को 26496, सरकाघाट में कंगना रणौत को 37543 और विक्रमादित्य सिंह को 23896, रामपुर से कंगना रणौत को 17750 और विक्रमादित्य सिंह को 39187 और किन्नौर से कंगना रणौत को 16825 और विक्रमादित्य सिंह को 25387 मत प्राप्त हुए। पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस से प्राप्त मतों में से कंगना रणौत को 9559 और विक्रमादित्य सिंह को 8507 मत प्राप्त हुए।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News