मंडी नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, खलियार वार्ड पर सस्पैंस बरकरार

punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 07:16 PM (IST)

मंडी (रजनीश): नगर निगम चुनावों को लेकर मंडी में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस नई सूची में कुल 6 वार्डों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं, जबकि खलियार वार्ड पर सस्पैंस अभी भी बरकरार है।

खलियार वार्ड से 3 मजबूत दावेदार आमने-सामने
खलियार वार्ड को लेकर पार्टी के भीतर खींचतान जारी है। यहां से टिकट के लिए 3 मजबूत दावेदार आमने-सामने हैं। चर्चा यह है कि पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर के भतीजे ने भी इस वार्ड से टिकट के लिए दावेदारी जताई है, जिसके कारण यह सीट चर्चा का विषय बनी हुई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार अब इस वार्ड पर अंतिम फैसला कांग्रेस आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद ही लिया जाएगा।

युवा जोश और अनुभव का संतुलन बनाने का पूरा प्रयास
प्रदेश महासचिव विनोद जिंटा द्वारा हस्ताक्षरित इस सूची में कांग्रेस ने अनुभव और युवा जोश के बीच संतुलन बनाने का पूरा प्रयास किया है। गौरतलब है कि इससे पहले पार्टी 8 वार्डों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। दूसरी सूची में महिलाओं की भागीदारी पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

घोषित उम्मीदवारों की सूची 

 वार्ड नंबर  वार्ड का नाम  उम्मीदवार
 4  नेला  नर्वदा मोहन
 6  सनयाड़  विनोद कुमार
 7  तल्याहड़   रूपेश कुमार
 9  पैलेस-2  विनय शर्मा
 12  भगवान मोहल्ला  तजेंद्र सिंह
 15  दौंहदी  अंजय कुमारी

 

 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News