मंडी: भांबला की किरण ने पिता के सपने को किया साकार, पास की यह बड़ी परीक्षा

punjabkesari.in Monday, Jul 15, 2024 - 03:42 PM (IST)

मंडी (रजनीश): मंडी जिला के उपमंडल सरकाघाट की पंचायत भांबला के बतैल गांव की किरण कुमारी ने भारतीय चार्टर्ड अकाऊंटैंट्स की परीक्षा पास की। किरण चंडीगढ़ में निजी कंपनी में कार्यरत है। किरण ने नौवीं तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय कोलाबा मुंबई से और आगे 12वीं तक की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय 47 चंडीगढ़ से पूरी की तथा इसके बाद ग्रैजुएशन काॅमर्स संकाय में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से की। किरण ने बताया कि वह तैयारी के दौरान अपनी नौकरी के साथ 8-10 घंटे पढ़ाई करते थी और इस दौरान उन्होंने किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता का सपना था कि सीए बनूं। आज वे हमारे बीच नहीं हैं। मेरी ये सफलता पिता को समर्पित है। बता दें कि किरण के पिता ज्ञान चंद नौसेना में सैन्य अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त थे। जिनका 2 साल पहले निधन हो गया था। मां सुनीता देवी गृहिणी हैं। किरण का छोटा भाई भी एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुका है। इस समय वह नौसेना में लैफ्टिनैंट के पद पर कोच्चि में अपनी सेवाएं दे रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News