Mandi: स्टीयरिंग लॉक होने से जीप लुढ़की, 2 घायल

punjabkesari.in Thursday, Oct 03, 2024 - 10:51 AM (IST)

पधर, (किरण): कुन्नू-कुफरी मार्ग पर एक जीप अनियंत्रित होकर लुढ़क गई जिससे 2 लोग घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को पधर अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार जीप बेकरी का सामान लेकर मंडी से कुफरी जा रही थी कि गवाहन (पदवाहन) के पास स्टीयरिंग लॉक हो गया जिससे हादसा हो गया।

घायलों में गाड़ी मलिक इंद्र देव और विपन कुमार शामिल हैं। पधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि पुलिस थाना प्रभारी अशोक कुमार ने की।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News