Mandi: कुटला में महिला पर किया रंगड़ों ने हमला

punjabkesari.in Saturday, Sep 28, 2024 - 11:23 AM (IST)

हिमाचल डेस्क, (भारद्वाज): लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊटपुर के गांव कुटला में शुक्रवार को एक महिला को रंगड़ों ने काटकर घायल कर दिया है। भागा देवी (56) निवासी कुटला अपने घर पर मौजूद थी और इसी दौरान व अमरूद खाने के लिए पेड़ के पास गई।

जैसे ही उसने अमरूद तोड़ा तो उस पर रंगड़ों के झुंड ने हमला कर दिया। जैसे-तैसे करके महिला ने अपनी जान बचाई और बाद में ग्रामीण उसे सिविल अस्पताल लडभड़ोल ले गए। ड्यूटी पर तैनात डा. निखिल ने प्राथमिक उपचार देकर महिला को घर भेज दिया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News