Watch Video : भू-स्खलन से मनाली-कुल्लू NH बंद, पर्यटक वाहनों के पहिए जाम

punjabkesari.in Saturday, Feb 24, 2018 - 10:15 PM (IST)

मनाली: मनाली एक कि.मी. दूर रांगड़ी और 18 मील के पास भू-स्खलन होने से शाम साढ़े 5 बजे मनाली-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। मार्ग के बंद होने से पर्यटक वाहन जाम में फंसे हुए हैं। लगातार हो रही बारिश से 18 मील और रागड़ी के पास पहाड़ी से मलबे का आना जारी रहा। फोरलेन निर्माण में जुटी कंपनी की अव्यवस्था के चलते सैलानियो को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जहा भी भू-स्खलन वाली जगह है वहा कंपनी योजना बनाकर काम नहीं कर रही है। रांगड़ी में भी बारिश होने पर हर बार भू-स्खलन होता है। आज भी बारिश के चलते यह समस्या खड़ी हो गई। 

योजना बनाकर काम करे फोरलेन कंपनी 
मार्ग के अवरुद्ध हो जाने से मनाली आ रहे सैलानियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीर सुरेश, सचिन और शिवराम ने बताया कि साढ़े 5 बजे से मार्ग बंद हो गया है। फोरलेन निर्माण में जुटी कंपनी ने अभी तक सड़क को बहाल नहीं किया है। उधर, मनाली एस.डी.एम. रमन घरसंगी ने कंपनी को योजना बनाकर सही ढंग से काम करने की बात कही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News