पहाड़ी से गिरने के बाद घायल हुए व्यक्ति की मौत

punjabkesari.in Saturday, Nov 13, 2021 - 12:06 PM (IST)

ज्वालामुखी (नितेश) : पुलिस थाना खुंडिया व चौकी लगडू के अंतर्गत पड़ते एक क्षेत्र में पहाड़ी से गिरकर घायल हुए व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति की पहचान प्रवीण कुमार निवासी नालियां डाकघर बग्गी के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपॉल ने की है। बहरहाल पुलिस ने इस संबंध में सी.आर.पी.सी. की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मृतक व्यक्ति का पोस्टमार्टम करवाकर उसका शव उसके परिजनों को सौप दिया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस थाना खुंडिया व चौकी लगडू के अंतर्गत थाना ज्वालामुखी से फोन द्वारा सूचना मिली कि प्रवीण कुमार सपुत्र प्रीतम चंद निवासी गांव नालियां तहसील खुण्डियां जिला कांगड़ा उम्र 32 को पहाड़ी से गिरने के बाद घायल अवस्था मे इलाज हेतु सिविल अस्पताल ज्वालामुखी लाया गया था, जिसे डॉक्टरों ने प्रारंभिक इलाज में मृतक बताया है। इस बीच पुलिस ने यहां आगामी पोस्टमार्टम की प्रकिया हेतु मृतक प्रवीण कुमार के शव को सिविल अस्पताल देहरा ले जाया गया व बाद में उसका शव परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु सौंप दिया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Related News