Guinness Book of World Records में हिमाचल की खिचड़ी, मकर संक्रांति पर एक पतीले में बनी 15 क्लिंटल

punjabkesari.in Tuesday, Jan 14, 2020 - 04:12 PM (IST)

मंडी/शिमला: तत्तापानी में आयोजित जिला स्तरीय मकर संक्रांति मेले पर 4 फीट गहरे बर्तन में 1995 किलोग्राम खिचड़ी तैयार हुई। बता दें कि यह खिचड़ी सुबह 4 बजे देसी घी से बनी। रिकार्ड धारी खिचड़ी को तैयार करने के लिए 25 पर्यटन निगम के विशेष पाचक तैनात रहे। बता दें कि पर्यटन विभाग की लोहड़ी पर खिचड़ी बनाने की यह योजना अगर सफल हो जाती है, तो यह खिचड़ी गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में भी दर्ज हो सकती है। बता दें कि मकर सक्रांति पर एक ही बर्तन में 1995 किलो खिचड़ी बनानई गई। इससे पहले एक ही बर्तन में 918.8 किलो खिचड़ी बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड था। जो भारत के नाम ही दर्ज था।

PunjabKesari

खिचड़ी का वजन गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि ऋषि नाथ के सामने किया गया। इसकी आधिकारिक घोषणा अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सामने की जाएगी। तत्तापानी में 25 शैफो ने 5 घन्टे में बनाकर खिचड़ी तैयार की। इस खिचड़ी बनाने में 405 किलो चावल, 190 किलो दाल, 90 किलो घी, 55 किलो मसाले व 1100 लीटर पानी का प्रयोग किया गया। खिचड़ी बनाने के लिए बर्तन विशेष रूप से बर्तन बनाने के लिए दुनिया भर में मशहूर हरियाणा के शहर जगाधरी से बनवाया गया था। खिचड़ी बनाने में मुक्य भूमिका निभाने वाले शैफ़ एन एल शर्मा ने कहा कि पर्यटन विभाग हिमाचल प्रदेश की और से तत्तापानी में खिचड़ी बनाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
PunjabKesari

इस बार पूरे प्रदेश के लिए तत्तापानी की खिचड़ी मुख्य आकर्षण थी। खिचड़ी का वजन गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि ऋषि नाथ के सामने दर्ज किया गया। उनका कहना है कि अब एक ही बर्तन में इतनी खिचड़ी बनाने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। इसकी घोषणा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा की जाएगी। बताया जा रहा है कि खिचड़ी का वजन 1995 किलो है। इस से पहले पूरी दुनिया में इतनी खिचड़ी एक साथ एक ही मौके पर अभी तक नहीं बनाई गई थी।
PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News