हिमाचल के पूर्व मंत्री का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर

punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2026 - 11:07 AM (IST)

Dharamshala News : शाहपुर के पूर्व विधायक और पूर्व पर्यटन मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया का मंगलवार सुबह निधन हो गया। सुबह अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस दुर्भाग्यपूर्ण खबर से राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक, मेजर विजय सिंह मनकोटिया लंबे समय तक शाहपुर विधानसभा क्षेत्र और हिमाचल की राजनीति में एक प्रभावशाली व लोकप्रिय चेहरा रहे। उन्होंने विधायक के रूप में शाहपुर का प्रतिनिधित्व किया और प्रदेश सरकार में बतौर पर्यटन मंत्री अपनी सेवाएं दीं।

मेजर विजय सिंह मनकोटिया अपने पूरे राजनीतिक जीवन में वे विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर मुखर रहने तथा जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए पहचाने जाते थे। वह कांग्रेस और भाजपा नेता रहे हैं। वहीं, इस दुर्भाग्यपूर्ण खबर के मिलते ही शाहपुर क्षेत्र व कांगड़ा जिले सहित पूरे प्रदेश के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News