विंटर कार्निवाल : मालरोड पर 1000 महिलाओं ने प्राचीन कुल्लवी परिधानों में डाली महानाटी

punjabkesari.in Thursday, Jan 05, 2023 - 07:13 PM (IST)

मनाली (ब्यूरो): पर्यटन नगरी मनाली में आयोजित राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवाल के चौथे दिन मनाली के राइट बैंक की एक हजार महिलाओं ने प्राचीन कुल्लवी परिधानों में मालरोड पर महानाटी डाली। महानाटी के माध्यम से महिलाओं ने कुल्लू की पुरातन संस्कृति बचाने का संदेश दिया। इस महानाटी को देखने के लिए स्थानीय लोगों के अलावा सैलानी भी काफी संख्या में मौजूद रहे। नाटी की खास बात यह रही कि नाटी में भाग लेने वाली सभी महिलाएं सफेद पट्टू में थीं। जबकि उससे पहले महिलाएं काले पट्टू में नाटी में भाग ले चुकी हैं। 
PunjabKesari

मनाली के मालरोड पर कुल्लवी वाद्ययंत्रों की धुन के साथ महिलाओं ने पहाड़ी गानों पर अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया। नाटी के दौरान पारम्परिक पट्टू, धाठू, गले में चांदी का चंद्रहार, सोने का पातकू, गोखडू, बाजूबंद, पाजेब पहन रखी थीं। जो सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। यह महानाटी विंटर कार्निवाल का मुख्य आकर्षण रही। मनाली के राइट व लैफ्ट बैंक के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। महिलाओं की नाटी ने सबका मन मोह लिया। वाद्ययंत्रों की थाप पर महिलाओं द्वारा डाली नाटी देखने के लिए लोगों और पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। पर्यटकों ने भी इन लम्हों को मोबाइल और कैमरों में कैद किया। 
PunjabKesari

महानाटी उपसमिति के प्रभारी बालक राम ठाकुर ने कहा कि वीरवार को राइट बैंक की महिलाओं ने अपनी प्रस्तुति दी। 3 जनवरी को लैफ्ट बैंक की महिलाओं के द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई थी। कार्निवाल कमेटी के द्वारा जीतने वाले ग्रुप की महिलाओं को एक लाख व दूसरे स्थान पर रहने वाले ग्रुप को 50 हजार नकद राशि दी जाएगी। कार्निवाल कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि कार्निवाल के सफल आयोजन को हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
PunjabKesari

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News