GST से हिमाचल को नुक्सान, भाजपा नेता कर रहे गुणगान : राजेंद्र राणा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 03, 2018 - 11:01 PM (IST)

हमीरपुर: विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर जी.एस.टी. और कर्ज लेने के मामले में जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। विधायक राजेंद्र राणा ने प्रैस बयान में कहा कि एक तरफ प्रदेश के भाजपा नेता जमकर जी.एस.टी. का गुणगान कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ  जी.एस.टी. की वजह से प्रदेश को टैक्स से होने वाली कमाई आधी रह गई है और इसे मीडिया भी अपनी सुॢखयां बना रहा है। राजेंद्र राणा ने कहा कि मोदी सरकार ने जिस प्रारूप में जी.एस.टी. को लागू किया है, उससे प्रदेश के राजस्व में भारी कमी आई है और इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है।


भाजपा नेता कांग्रेस को कोसने में लगा रहे सारी ऊर्जा
उन्होंने कहा कि मोदी के हिमाचल प्रेम की दुहाई देने वाले भाजपा नेताओं व प्रदेश नेतृत्व को यह मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष उठाना चाहिए लेकिन ऐसा करने की बजाय भाजपा नेता कांग्रेस को कोसने में ही अपनी सारी ऊर्जा लगा रहे हैं। राजेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा जब विपक्ष में थी तो आए दिन भाजपा नेता वीरभद्र सरकार पर कर्ज लेने के आरोप लगाते नहीं थकते थे लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद 6 महीने में ही सरकार डेढ़ हजार करोड़ रुपए का ऋण ले चुकी है और हजारों करोड़ का नया ऋण लेने की तैयारी में है।


प्रदेश की सरकार आर्थिक पैकेज लाने में नाकाम
उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बावजूद केंद्र से प्रदेश के नेता व प्रदेश की सरकार आर्थिक पैकेज लाने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि कर्ज लेकर घी पी रही प्रदेश सरकार राज्य के विकास को नई दिशा देने में भी नाकाम रही है और कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की योजनाओं के नाम बदल कर ही काम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता को प्रदेश सरकार के कार्यकाल से अब तक निराशा ही हासिल हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News